



ब्यूरो,ऋषिकेश
उपाजिला राजकीय उपजिला चिकित्सालय ऋषिकेश के सभागार में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी संगठन का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह खरोला ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूती से आगे ले जाने की बात कही।
नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों में अध्यक्ष विकास धस्माना, सचिव,मोहन लाल चमोली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा शर्मा, कोषाध्यक्ष संगीता,जबकि संरक्षक आर.एस. खत्री, उपाध्यक्ष पूनम त्यागी, अनामिका सक्सेना, संयुक्त सचिव किरण पटवाल, प्रवेश रतूड़ी, शिव सिंह नेगी, संगठन सचिव रमेश पटोही, रीता रतूडी, मिनाक्षी भंडारी,प्रचार सचिव संगीता बेलवाल, राजीव शर्मा, संध्या,सलाहकार के.सी. भट्ट, एस.पी. घिल्डियाल, सुरेश सकलानी, ऑडेटर गबर सिंह रावत, पवन कन्नौजिया तथा कार्यकारिणी सदस्य में रबिका, अशोक,स्मिता, नवीन, रेखा, दिनेश, रुचि डोभाल शामिल हैं।
नवानयुक्त अध्यक्ष विकास धस्माना ने अपने संबोधन में कहा कि वे संगठन के सभी कर्मचारियोंके हितों की रक्षा करेंगे और सभी को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित करेंग। कार्यक्रम में हरिकिशन बिजल्वाण,रामकृष्ण चमोली, जसवंत, स्टेला बाबरा, दीपिका,गजेन्द्र मनवाल, विनोद यादव, अंशुमन मखलोगा,आशुतोष कुडियाल समेत अनेक कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


