
– भाजपा संगठनात्मक जिला ऋषिकेश की कार्यकारिणी घोषित
ऋषिकेश: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्कृति पर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। संगठनात्मक जनपद ऋषिकेश की कार्यकारिणी में ऋषिकेश के युवा और व्यापारी नेता प्रतीक कालिया को जिला महामंत्री बनाया गया है। उनके साथ दीवान सिंह रावत को भी यही दायित्व सौंपा गया है।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने की ओर से जारी की गई जिला कार्यकारिणी की सूची में बताया गया कि कार्यकारिणी में पुष्पा ध्यानी, उषा कोठारी, देवदत्त शर्मा, विनय कंडवाल, विक्रम नेगी और गणेश रावत को उपाध्यक्ष, दीवान सिंह रावत, प्रतीक कालिया को जिला महामंत्री, जयंत शर्मा, राजकुमार राज, सीमा रानी, आशीष बहुगुणा, सुमित पंवार और प्रदीप नेगी को जिला मंत्री, राहुल अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष, डा. वंदना स्वामी को जिला कार्यालय मंत्री, विशाल शाही को जिला सह कार्यालय मंत्री, मनीष क्षेत्री को जिला मीडिया संयोजक, रोहित भारद्वाज को जिला आईटी संयोजक, मनोज कांबोज को जिला सोशल मीडिया संयोजक और गोविंद सिंह रावत को जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक बनाया गया है।