




ऋषिकेश, उत्तराखंड:
पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प कलश यात्रा द्वारा आयोजित योग आध्यात्मिक यात्रा का शुभारंभ हृषिकेश नारायण भारत भगवान के श्री चरणों का आशीर्वाद लेकर किया गया। उत्तराखंड में आ रही आपदाओं को रोकने के लिए तुलसी मानस मंदिर रामायण प्रचार समिति में सामूहिक सुंदरकांड के पाठ भी किए गए।
यात्रा का शुभारंभ महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज के द्वारा किया गया। योग आध्यात्मिक यात्रा की अध्यक्षता कर रहे योग गुरु नवीन जोशी महाराज ने कहा कि इस यात्रा से हमारे उत्तराखंड की योग आध्यात्मिक यात्रा के माध्यम से देश-विदेश मलेशिया से आ रहे यात्रियों को बल मिलेगा। उत्तराखंड में आ रही आपदा को रोकने के लिए भगवान बद्री विशाल केदारनाथ चारों धामों पर प्रार्थना की जाएगी। जिससे आपदा को रोका जा सके।
इस अवसर पर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज
महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि मलेशिया से आए साधन लोगों के द्वारा यह यात्रा सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी साथी उत्तराखंड में आ रही आपदा को रोकने के लिए समस्त विश्व से आ रहे सड़क एवं उत्तराखंड वासियों के द्वारा यज्ञ हवन सुंदरकांड के पाठ भी किया जा रहे हैं। जिससे कि उत्तराखंड में आपदाओं को रोका जा सके और भगवान से प्रार्थना की जा सके। साथ ही सनातन संस्कृति पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए यह यात्रा बहुत सुविधा मानी जा रही है।
यात्रा में मलेशिया से आऐ साधक योग गुरु नवीन जोशी अगिलन नारायण सामी,लोगा नाएगी,सेगवान, सुरिता,सुमान वादी,मगेश्वरी,दर्शानी,डॉ कलावती,डॉ विमल जयरामन,कनिके मेरी, तिलेगाश्वरन,विग्नेश्वरी,दर्शानी मुगीलन,प्रिंस चौधरी यात्रा में आदि लोग सम्मिलित हुए।

