



मकर संक्रांति पर दान-सेवा से पुण्य कमाया
ऋषिकेश: मकर संक्रांति के अवसर तीर्थ नगरी में स्थानों पर खिचड़ी वितरण किया गया। गंगा स्नान व दान कर लोगों ने पुण्य कमाया। विभिन्न संस्थाओं की ओर से गुरुवार को भी नगर में कई स्थानों पर सामूहिक रूप से प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु नगर ही नहीं बल्कि आसपास क्षेत्र से भी गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे।
गुरुवार को दून तिराहे के समीप लक्ष्मणझूला रोड पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने मकर संक्रांति के धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। यहां पर सैकड़ो की तादाद में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद के रूप में खिचड़ी का सेवन किया। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व महापौर अनिता ममगाईं, समाजसेवी बचन पोखरियाल, कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला आदि ने खिचड़ी वितरण किया। इस दौरान आयोजन कर्ता विनोद शर्मा, महेश शर्मा, चेतन शर्मा, सहित विजय सारस्वत, महंत विनय सारस्वत, विवेक गोस्वामी, राजपाल ठाकुर, मधु जोशी, पंकज शर्मा, विनोद भट्ट मौजूद रहे।
