


– एम्स ऋषिकेश में मधुमेह विषय पर नर्सिंग कार्यशाला का आयोजन
ऋषिकेश,उत्तराखंड:
एम्स, ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वावधान में नर्सिंग परिप्रेक्ष्य में मधुमेह: शिक्षा, सशक्तिकरण एवं रोगी अधिकारिता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बी.एससी ऑनर्स नर्सिंग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
सोमवार को कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि एम्स, ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों के तौर पर संकायाध्यक्ष (अकादमिक) प्रो. सौरभ वार्ष्णेय एवं चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सत्य श्री बलिजा शामिल रहे। कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य डॉ. स्मृति अरोड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में आयोजन सचिव के तौर पर मनीष शर्मा, सहायक प्राध्यापक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को मधुमेह बीमारी से संबंधित विस्तृत जानकारियां दी गई, साथ ही ग्लाइसेमिक नियंत्रण की निगरानी, उपचार पद्धतियां, सुरक्षित इंसुलिन प्रशासन एवं जटिलताओं के प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।
कार्यशाला के अंतर्गत प्री-टेस्ट एवं पोस्ट-टेस्ट के माध्यम से प्रतिभागियों के ज्ञान में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। कार्यशाला में मुख्य नर्सिंग अधिकारी डॉक्टर अनीता कंसल ने भी शिरकत की।
