


– सीमा डेंटल कालेज एवं हास्पिटल ऋषिकेश के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां, फैशन शो रहा आकर्षण का केंद्र
– मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया
ऋषिकेश: सीमा डेंटल कालेज एवं हास्पिटल ऋषिकेश में वार्षिकोत्सव को हर्षोल्लास से मनाया गया। सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों ने समां बांधा। फैशन शो भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान कई मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
एकेडमिक वर्ष-2025 में विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में एमडीएस आर्थोडोन्टिक्स विभाग के डा. शुभम पटेल, कंजरवेटिव विभाग की डा. निकिता गुप्ता, प्रोस्थोडोन्टिक्स विभाग की डा. श्रद्धा चौहान, पिडोडोन्टिक्स विभाग की डा. पूजा पंवार, पेरियोडोन्ट्रोलोजी विभाग के डा. सनन्द्रा चौधरी एवं ओरल मेडिसिन विभाग से डा. शिवनी कपरूवाण एवं बीडीएस प्रथम वर्ष में प्रभात सुमन, बीडीएस द्वितीय वर्ष में हर्षिता भदुला, बीडीएस तृतीय वर्ष उर्वी गोयल एवं बीडीएस चतुर्थ वर्ष से माही गुप्ता व रोशनी रंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डा. आरके गुप्ता ने फिजियोलोजी एवं बायोकैमेस्ट्री विभागाध्यक्ष डा. प्रेम प्रकाश को बेस्ट टीचिंग अवार्ड मिला। इसके अलावा सुशील कुमार को बेस्ट पैरामेडिकल स्टाफ, सुनील उनियाल को बेस्ट् सपोर्टिंग स्टाफ व मायाराम सेमवाल एवं अमित कुमार को भी अन्य श्रेणी में अवार्ड मिला।
संस्थान चेयरमैन डा. अमित गुप्ता ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य समाज को योग्य, कुशल और संवेदनशील दंत चिकित्सक प्रदान करना है। कहा कि चिकित्सा क्षेत्र समाज सेवा का अवसर प्रदान करता है। चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों को चिकित्सा सेवा को सिर्फ पेशा नहीं समझना चाहिए, बल्कि मानव सेवा का माध्यम भी मानना चाहिए। कालेज प्रधानाचार्य डा. पी नारायण प्रसाद ने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने मेडिकल छात्रों को समाज के प्रति उत्तम दंत चिकित्सा सेवा भावन को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस दौरान संस्थापक डा. आरके गुप्ता, मिसेज जयंता गुप्ता, चेयरमैन डा. अमित गुप्ता, अंकिता गुप्ता, कार्यकारी निदेशक अजय गर्ग, प्रिंसिपल डा. पी नारायण प्रसाद, डायरेक्टर डा. अनिरूद्ध गुरू प्रताप सिंह, डा. तरुण शर्मा, डा.कल्पना चौधरी, डा. मुदित अग्रवाल व कई अन्य मौजूद रहे।
