


– सीमा डेंटल कॉलेज एवं हास्पिटल में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यकम कार्यशाला
ऋषिकेश,उत्तराखंड:
सीमा डेंटल कॉलेज एवं हास्पिटल में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यकम कार्यशालाका आयोजन किया गया। इस दौरान सभी वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वायु के लिए सामूहिक पहल को जरूरी बताया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन डा. अमित गुप्ता,महापैार नगर निगम शंभू पासवान ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि महापौर शंभू पासवान ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को शहर एवं देश को स्वच्छ रखने, पेड़ लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिये हमेशा तत्पर रहना चाहिये। इसके लिये हमारी यूवा पीढ़ी को आगे आना होगा।
उन्होंने कहा चिकित्सक समाज का एक अभिन्न अंग है और स्वच्छता के बारे में उनसे अधिक कोन जान सकता है। उन्हे आगे आकर अपने रोगियों, विद्यार्थियों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित करते रहना चाहिये।
संस्थान के चेयरमैन डा. अमित गुप्ता ने कहा कि इस कार्यकम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ वायु, पर्यावरण संरक्षण तथा जन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढाना है। हमारा संस्थान पर्यावरण संरक्षण हेतु अपनी जिम्मेदारियों को समझता है। हम सभी को पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने हेतु प्रयास करते रहना होगा, अधिक से अधिक पेड़ लगाने, कूड़ा इ्धर-उधर न फेंकने हेतु दृढ प्रतिज्ञ होना पड़ेगा।
सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट और संस्थान के प्रधानाचार्य डा. पी नारायण प्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण में सकिय सहभागिता का आह्वाहन किया, कहा कि पर्यावरण को बचाने हेतु हमें जंगलों को कटने से बचाना चाहिये और अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिये ताकि सभी को स्वच्छ हवा मिल सके। कार्यकम का संचालन डा. ज्योत्सना सेठ, प्रोफसर प्रोस्थोडोन्टिक्स ने किया ।
