


ऋषिकेश, उत्तराखंड:
कारोबारी को हत्या के प्रयास व लूट में फंसाने का भय दिखाकर पुलिस सेटिंग के नाम पर 25 लाख की रंगदारी वसूलने वाले शातिर गिरोह को दून पुलिस ने किया बेनकाब किया है। गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 3 अभियुक्तो को ऋषिकेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹1,83,500/- नकद, मोबाइल फोन व डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं।
कोतवाली पुलिस के अनुसार बीती 10 मई को अतुल गुप्ता निवासी गंगानगर, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर तहरीर दी गई की अनुज गोयल नाम का व्यक्ति अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वादी तथा उसके परिजनों को हत्या के प्रयास एवं लूट जैसे गंभीर झूठे मुकदमों में फंसाने का भय दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस कार्यवाही से बचने की एवज में मामले को रफा दफा करने हेतु पुलिस से“सेटिंग”बताते हुए वादी तथा वादी के परिजनों पर मामले को दबाने हेतु ह20–25 लाख रुपये देने व अन्यथा गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिये जाने की धमकी देकर वादी से 02 लाख रुपये की वसूली की गई है।
तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में कोतवाली ऋषिकेश पर तत्काल एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि पुलिस टीम ने साजिश में मुख्य साजिशकर्ता अनुज गोयल पुत्र कैलाश चंद गोयल, निवासी भानियावाला, डोईवाला के साथ शुभम चौहान पुत्र छत्रपाल सिंह, निवासी रानीपोखरी/दोनाली, देहरादून,आदित्य लोधी पुत्र सुभाष कुमार लोधी, निवासी अमन विहार, डोईवाला को गिरफ्तार कर लिया गया।
शुभम चौहान की निशानदेही पर उसके घर से ₹1,83,500/- नकद बरामद किए गए, जो वादी से वसूली गई रकम का हिस्सा था।
