


– डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन
ऋषिकेश;
केंद्र सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल की कीमतों में की गई बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने ऋषिकेश में प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
रविवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में आए दिन बढ़ रहे पेट्रोल डीजल की कीमतों के कारण बढ़ती महंगाई के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एवं पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि आज देश का आम नागरिक जिस सबसे बड़ी समस्या से जूझ रहा है, वह है लगातार बढ़ती महंगाई। रसोई गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थों से लेकर शिक्षा और इलाज तक हर चीज आम आदमी की पहुँच से दूर होती जा रही है।
महिला नेत्री पुष्पा मिश्रा व मधु जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से अच्छे दिनों का वादा किया था, लेकिन आज हालत यह है कि मध्यम वर्ग और गरीब परिवार अपने घर का बजट संभालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने रसोई का खर्च बढ़ा दिया है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से हर वस्तु की कीमत पर असर पड़ा है। दाल, तेल, सब्जियां और रोजमर्रा की जरूरत का सामान लगातार महंगा होता जा रहा है।
इसी क्रम में महानगर अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ सूरत सिंह कोहली एवं पार्षद देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि आज देश का आम नागरिक एक बहुत बड़ा सवाल पूछ रहा है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें कई बार कम हुईं, तब भारत में पेट्रोल और डीज़ल के दाम उसी अनुपात में क्यों नहीं घटाए गए।
प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी मदन मोहन शर्मा, चंदन सिंह पंवार, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, मनोज गुसाईं, देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, पुष्पा मिश्रा, मधु जोशी, रुकम पोखरियाल, बृजभूषण बहुगुणा, सिंग राज पोसवाल, हरि नेगी, संजय भारद्वाज, जगजीत सिंह, गौरव यादव, भूपेंद्र राणा, सुमित चौहान, सुमन, ममता देवी, सीता देवी लालमनी देवी, विश्वजीत अधिकारी, सौरभ वर्मा, हिमांशु जाटव, मानव रावत, नसीम आदि भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
