


ऋषिकेश,उत्तराखंड:
ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर पूरे दिन विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने पौधारोपण करने के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
k100.com/wp-content/uploads/2026/05/IMG-20260524-WA0064-300×175.jpg” alt=”” width=”300″ height=”175″ class=”alignnone size-medium wp-image-14973″ />
जन्मदिन के अवसर पर विधायक डॉ. अग्रवाल ने वीरभद्र मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात कुष्ठ आश्रम में पौधारोपण एवं जरूरतमंदों को राशन वितरण किया गया। ट्रांजिट कैंप में शीतल पेय वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, वहीं ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में गढ़ सेवा संस्थान द्वारा मरीजों को फल वितरण किया गया।
श्यामपुर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया (दसवीं 6 एंव बारहवीं 54) तथा भोजन व्यवस्था में भी सहभागिता की गई।
सांयकाल त्रिवेणी घाट पर युवा मोर्चा द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके पश्चात गंगा आरती में सहभागिता की गई।
सभी कार्यक्रमों के दौरान ऋषिकेश भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी,वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा शिवम टुटेजा, व्यापारी नेता केके लाम्बा, प्रदीप कोहली, अनिरुद्ध शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक भट्ट, सुमित पंवार, राजपाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
