


ऋषिकेश, उत्तराखंड
जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत सच्चा धाम में नोएडा उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक के नहाते वक्त गंगा में डूब गया। आपदा प्रबंधन दल की मदद से युवक को बाहर निकाल कर एम्स से ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि सोमवार की सुबह गऊघाट के पास एक व्यक्ति गंगा नदी में डूब गया है सूचना पर मौके पर जाकर देखा तो 6 व्यक्ति जो दिल्ली से दो दिन पूर्व ऋषिकेश तपोवन घूमने आए थे सुबह सच्चा धाम के पास गंगा नदी में स्नान करने चले गए थे। जिसमें स्नान करते समय चंदन यादव पुत्र राम अवतार उम्र 21 वर्ष निवासी सेक्टर 63 जितेंद्र कॉलोनी नोएडा उत्तर प्रदेश स्नान करते समय गंगा नदी के तेज बहाव में डूब गया। जिसे स्थानीय पुलिस व जल पुलिस, एसडीआरएफ के द्वारा सर्चिंग अभियान के दौरान बाहर निकाला गया। जिसे 108 के माध्यम से उनके उसके दोस्तों के साथ एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश भेजा गया। चिकित्सक के द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
