


ऋषिकेश,उत्तराखंड। थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के स्वर्गाश्रम घाट पर स्नान के दौरान गंगा पार करने की कोशिश कर रहे हरियाणा के चार युवक नदी की तेज धारा के बीच फंस गए। युवकों को बीच धारा में हांफते और मदद के लिए चिल्लाते देख मुनिकीरेती जल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मोटर बोट के जरिए रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
थककर बीच नदी में पुकारने लगे थे मदद
पुलिस के अनुसार, रेस्क्यू किए गए चारों युवक हरियाणा के हिसार जिले (ग्राम बामडोलि) के रहने वाले हैं। नदी पार करते समय वे बीच में ही बुरी तरह थक गए थे। जल पुलिस की इस मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया, जिसके लिए युवकों और स्थानीय लोगों ने पुलिस का आभार जताया।
————-
सुरक्षित बचाए गए युवक:
सुरेंद्र सिंह (19 वर्ष) पुत्र सतीश सिंह
नीतीश (19 वर्ष) पुत्र विजय शाह
आनंद (20 वर्ष) पुत्र अच्छेलाल शाह
आजाद (19 वर्ष) पुत्र कैलाश नाथ
