




ऋषिकेश में रोटरी क्लब ने बांटा कढ़ी-चावल
ऋषिकेश। रोटरी क्लब ऋषिकेश द्वारा नए रोटरी वर्ष (2026-27) के प्रथम दिन बुधवार को परंपरा के अनुसार ‘अन्नपूर्णा दिवस’ मनाया गया। त्रिवेणी घाट पर आयोजित इस सेवा कार्य का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर शंभू पासवान ने किया।
क्लब के नवनिर्वाचित सचिव मनीष राजपूत ने बताया कि सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस कढ़ी-चावल वितरण कार्यक्रम में लगभग 1200 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” के संकल्प के साथ क्लब हर साल एक जुलाई को यह दिवस मनाता है।

क्लब अध्यक्ष मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि रोटरी का मूल मंत्र ‘स्वयं से पहले सेवा’ है और यह आयोजन इसी भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रतीक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह चौहान, असिस्टेंट गवर्नर संजय अग्रवाल, राजीव गर्ग, गौतम, नवीन अग्रवाल, डा.हरिओम प्रसाद, ललित जिंदल,बलवंत डंग, मनोज वर्मा व अनुभव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
