




ऋषिकेश। वीरभद्र महादेव मंदिर परिसर से ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, देहरादून के लिए निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ स्वामी चिदानन्द सरस्वती मुनि जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह बस प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को प्रातः 8:30 बजे वीरभद्र मंदिर से मरीजों को लेकर देहरादून जाएगी, जहाँ ओ.पी.डी. में उनका पूर्णतः निःशुल्क उपचार होगा।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने इस पहल को ‘आस्था से आरोग्य तक की यात्रा’ बताते हुए अस्पताल प्रबंधन को आशीर्वाद दिया।
वीरभद्र मंदिर के प्रबंधक रघुवीर गिरी महाराज ने इसे ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ का सच्चा उदाहरण बताया। नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान ने कहा कि इस नियमित सेवा से जरूरतमंदों को इलाज कराने में बड़ी आसानी होगी।
भाजपा के जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने इसे ‘स्वस्थ भारत’ के संकल्प को मजबूत करने वाला कदम बताया। इस अवसर पर लायंस क्लब के नरेंद्र चौहान, साकेत उनियाल, मोहन सिंह बिष्ट, प्रो. बी.एस. बिष्ट, डॉ. सुभाषु सिंह, कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।
