




✍️दृढ़ता और शालीनता से ड्यूटी करने के दिए निर्देश
टिहरी गढ़वाल: कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्रीमती श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा स्थित RTC में प्रशिक्षण ले रहे लगभग 200 रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफ किया। इन जवानों की तैनाती हरिद्वार और मुनि की रेती क्षेत्र में कांवड़ ड्यूटी के लिए की गई है।
एसएसपी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस को दृढ़ता और शालीनता का संतुलन बनाकर काम करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों के तहत सख्ती जितनी जरूरी है, उतनी ही श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक गरिमा का सम्मान करते हुए विनम्र व्यवहार भी आवश्यक है।
ब्रीफिंग के दौरान रिक्रूट आरक्षियों को निम्नलिखित
ब्रीफिंग के मुख्य बिंदु:-
व्यवहार और अनुशासन: श्रद्धालुओं के साथ विनम्र, संयमित और सहयोगात्मक आचरण रखें ताकि पुलिस की जनमित्र छवि बने।
कार्यकुशलता: यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन स्थितियों से निपटने और संचार व्यवस्था को सुदृढ़ रखने की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
समस्या निस्तारण: एसएसपी ने रिक्रूटों की समस्याएं सुनकर कई का मौके पर ही समाधान किया और जवानों का उत्साहवर्धन किया।
अंत में एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों को निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाने की शुभकामनाएं दीं।
