




✍️ युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता: जयेद्र रमोला
ऋषिकेश। विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश में कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने छात्र-छात्राओं के साथ छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग किए जाने के विरोध में बैठक की।
संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयेन्द्र रमोला ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर गहरी चिंता और असुरक्षा के दौर से गुजर रहा है। एक ओर वर्षों की मेहनत के बाद होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र बार-बार लीक हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जब छात्र अपने अधिकारों की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठाते हैं तो उन्हें लाठियों और आंसू गैस से जवाब दिया जाता है। यह किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है व पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं की मेहनत, समय और विश्वास को चोट पहुंचाई है। सरकार की जिम्मेदारी युवाओं को सुरक्षित और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है, लेकिन बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं सरकार की विफलता को उजागर करती हैं। हमारी यह मांग है,कि पेपर लीक के दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो, परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए तथा प्रभावित अभ्यर्थियों को शीघ्र न्याय मिले।
छात्रसंघ उपाध्यक्ष आयुष तडियाल ने कहा कि हम सभी छात्र जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर की गई पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हैं क्योंकि लोकतंत्र में अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग करना उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास है, जिसकी हम छात्र घोर निंदा करते है साथ ही माँग करते हैं कि सरकार छात्रों से संवाद करे न कि उन्हें डराने और दबाने का प्रयास करे।
बैठक में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव राणा, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया बृज भूषण बहुगुणा, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप, छात्रसंघ उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल, एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष गौरव जोशी, विशाल भारती, जतिन राणा, कार्तिक, आशीष, वासु मालिक, अभिषेक पाल, दीपक, लक्की सिंह, अश्मित, अभिषेक राणा, अभिषेक राणा, अक्षत रावतअमित कुमार, रोहित शर्मा, आदित्य जोशी, हिमांशु रावत, आयुष नेगी, सौरभ भट्ट, अंकित पंवार, राहुल बिष्ट, दीपक गुसाईं, मोहित नौटियाल, सचिन थपलियाल, नितिन रमोला, गौरव भंडारी, विकास राणा, अंशुल सेमवाल, हर्षित बहुगुणा, शिवम डोभाल, मनीष चमोली, अभिषेक कंडारी, विनय पंवार, कमल रौतेला, रवि बिष्ट, आकाश सजवाण, प्रियांशु गैरोला, यशपाल रावत, करण भट्ट, शुभम नेगी, अरविंद पंवार, विशाल उनियाल, निखिल डोभाल कई छात्र व युवा मौजूद रहे ।
