




ऋषिकेश:कावड़ यात्रा के दृष्टिगत कावड़ यात्रा को निर्बाध और स्रक्षित रूप से सपन्न कराने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून केके अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गई। इस बैठक में ऋषिकेश क्षेत्र के समस्त पेटोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों ने भाग लिया।
बैठक में कांवड यात्रा के दौरान उपभोक्ताओं और तीर्थयात्रियों को ईंधन व रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए गए। जिला पर्ति अधिकारी ने कांवड़़ यात्रा के मददेनजर गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक रखें। यात्रा की अवधि के दौरान रविवार को भी गैस एजेंसियां अनिवार्य रूप से खुली रहेंगी। गैस वितरण करने वाले सभी लोडर वाहनों पर फ्लेक्सी बैनर, अग्निशमन यत्र और तौलने वाला कांटा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही डिलीवरी मैन का डेस और आईडी कार्ड में होना आवश्यक है। सभी पंप संचालकों को पंपों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कियें जाने के साथ साथ 24/7 (दिन-रात) खुला रखने के निर्देश दिए गए
बैठक में पेटोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों ने जिला पूर्ति अधिकारी से अन्रोध किया कि कांवंड यात्रा के दौरान ईंधन और गैस के टैंकरों के आवागमन के लिए रात 10:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक का मार्ग खुला समय तय कर रखा जाए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ पर्ति निरीक्षक सुनील देवली, संजीव कुमार गोयल, अर्नव गोयल, अशोक जैन, सनील अग्रवाल, नवनीत नागलिया , दिगंबर प्रसाद लखेड़ा, मुकल दलाल, कमल सिंह् सहित क्षेत्र के कई प्रमुख व्यवसायी और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
