




दिनाँक 02.10.2026 को नरेन्द्रनगर वन प्रभाग एवं डब्ल्यू0डब्ल्यू0एफ0 (WWF) के संयुक्त तत्वाधान में लीसा डिपो परिसर ऋषिकेश में शिवपुरी, नरेंद्रनगर व सकलाना रेंज के ग्राम स्तरीय वी0वी0पी0एफ0, वन पंचायत सरपंच/सदस्य तथा स्थानीय ग्रामीणों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम एवं न्यूनीकरण तथा स्नेक व स्नेक रेस्क्यू विषयों पर केंद्रित रही।
कार्यशाला में वी0वी0पी0एफ0 के दायित्वों, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम में उनकी भूमिका एवं संघर्ष की स्थिति उत्पन्न होने पर वी0वी0पी0एफ0 द्वारा प्राथमिकता के आधार पर मौके पर किए जाने वाले सुरक्षात्मक कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में डब्ल्यू0डब्ल्यू0एफ0 इण्डिया, देहरादून से आए प्रशिक्षकों की टीम, वी0वी0पी0एफ0 के सदस्य, वन पंचायत सरपंच, स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ एसडीओ नरेंद्रनगर किशोर नौटियाल, एसडीओ देवप्रयाग अनिल पैन्यूली, वन क्षेत्राधिकारी शिवपुरी रेंज महेश प्रसाद सेमवाल, लीसा भंडार अधिकारी कमल सिंह पवार , अनुभाग अधिकारी आयुष तिवारी, अंजलि डबराल सहित शिवपुरी, नरेंद्रनगर एवं सकलाना रेंज के वन कर्मचारी उपस्थित रहे
।
