


ब्यूरो,ऋषिकेश:
स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती कांग्रेस भवन में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। उपस्थित वक्ताओं ने पंडित नेहरू को युग दृष्टा और औद्योगिक क्रांति का दूत बताया।
प्रदेश के संगठन महामंत्री विजय सारस्वत एवं नगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ स्वतंत्रता के लिए लड़े उन्होंने भारत को आधुनिक बनाने में अहम भूमिका निभाई।
सुधीर राय रावत एवं शैलेन्द्र बिष्ट ने कहा कि जब अंग्रेजो के जाने के बाद देश में सुई तक नहीं बनती थी उस समय नेहरू जी ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को बढ़ावा दिया उन्होंने उदारवादी समाजवादी आर्थिक सुधारों को लागू किया साथ ही उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरशाही को वैज्ञानिक उन्नति के इंजन के रूप में निर्मित और रूपांतरित किया।
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत, महंत विनय सरस्वत, चंदन सिंह पवार,अरविंद जैन, मदन मोहन शर्मा, संजय गुप्ता, आदेश तोमर, विजयपाल रावत, शैलेंद्र बिष्ट, सुधीर राय, संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल, पार्षद देवेंद्र प्रजापति उपस्थित रहे l
