


– ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल ढालवाला में ग्यारहवां वार्षिक महोत्सव
ऋषिकेश: ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल ढालवाला में ग्यारहवां वार्षिक महोत्सव उत्साहपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय आयु र्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर मीनू सिंह का स्वागत विद्यालय प्रबंधक मोहन डंग, पूजा डंग, महिमा डंग, सचिव कैप्टन सुमंत डंग ,विद्यालय प्रधानाचार्या विजय राजीव विल्सन द्वारा पुष्प माला अर्पित कर किया गया। विद्यालय की कक्षा दसवीं के छात्र एवं छात्रा आयुष्मान, आद्या द्वारा वार्षिक महोत्सव हेतु अमंत्रित मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रबंधक, सचिव,एवं प्रधानाचर्या द्वारा दीप प्रज्जवलित कर प्रस्तुत अगम्य मां सरस्वती की वंदना के साथ शुभारम्भ किया गया।
वार्षिक महोत्सव का विषय ‘बागवान’ रखा गया। वार्षिक महोत्सव में विषय का चयन हम सभी के जीवन से जुड़ा एक बहुत ही महत्व्पूर्ण अंश है। जिसे सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति में दर्शाय और इसी के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अनामिका एवं अनुष्का ने सर्वप्रथम मुख्य अथितियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की शुरुवात की।
कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति कक्षा नर्सरी एवं एल के जी के छात्र – छात्राओं द्वारा सुंदर गीत आईं लव माई पेरेंट्स…पर प्रस्तुत की गई। यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने गिव मी ए बेल टूरिंग..गीत पर सुन्दर नृत्य को दर्शाया I इन सभी कार्यक्रमों की प्रस्तुति का विवरण बागवान विषय के अंतर्गत आयोजित किया गया। कक्षा प्रथम व दितीय के छात्र छात्राओं द्वारा सुंदर गीत (लव यू पेरेंट्स…पर सुंदर प्रस्तुति दी गई। कक्षा बारहवीं की छात्रा स्कूल कॉन्सिल प्रेसिडेंट आस्था बेंजवाल ने अंग्रेजी में बागवान विषय को संबोधित करते हुए बहुत ही सुंदर भाषण की प्रस्तुति दी।
प्रधानाचार्या विजय राजीव विल्सन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
जिसके अंतर्गत कार्यक्रम में गत वर्ष हुए कई शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कई नीतियों का उल्लेख किया गया। प्रोफेसर मीनू सिंह द्वारा बोर्ड में उत्तीर्ण कक्षा दसवीं से अमीषा बगोरिया एवम कक्षा बारहवी की टॉपर छात्रा आर्ची पठेला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में कक्षा – तीसरी के छात्र छात्राओं ने टूगेदर वी आर ए फैमिली… गीत पर शानदार प्रस्तुति देते हुए माता पिता के प्रति आपसी प्रेम, आदर भाव व स्नेह को दर्शाया गया। कक्षा चौथी एवं पांचवीं से फादर्स लव नाटक द्वारा छात्रा छात्राओं ने एक पिता और बच्चे का एक दूसरे के प्रति स्नेह व प्रेम दर्शाता है। कक्षा – छठी, सातवीं के छात्र छात्राओं द्वारा भी एक अदभुद नाटकीय रूपांतरण ओल्ड ऐज होम, कल हो ना हो, दादा दादी कक्षा सातवीं की छात्रा आरवी कंसवाल ने सुंदर प्रेरक कविता के द्वारा बागवान विषय पर आधारित पारिवारिक स्नेह, आपसी अटूट संबंधव विश्वास को भी बताया। आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं ने वृद्धाश्रम जैसी करनी वैसी भरनी प्रेरक पंक्तियों पर आधारित ओल्डऐज एक भावपूर्ण नाटक सभी के समक्ष दर्शाया और उपस्थित सभी अतिथि गणने प्रस्तुति को खूब सराहा। विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग ने आमंत्रित अतिथियो के विचारो की सराहना करते हुए सभी से अपने माता पिता के प्रति आदर भाव व सम्मान करने को कहा।
