



ऋषिकेश: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय ऋषिकेश में रविवार को समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर अपना 46वा स्थापना दिवस मनाया गया।
इस दौरान राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा द्वारा एवं प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्य बृजेश कुमार शर्मा द्वारा पार्टी का ध्वजारोहण करके संगठन की विचारधार को लोगों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती जी के माध्यम से की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रतीक कालिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 46 वर्षों से राष्ट्रभक्ति और अंत्योदय की भावना को आत्मसात करते हुए लगातार देश हित के लिए कार्य करती आई है और इसको आगे बढ़ाना ही हमारा और हमारी सरकार का लक्ष्य है।
विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी धरातल स्तर पर जन जन के विकास हेतु कार्य कर रही है।
ध्वजारोहण के इस कार्यक्रम में मनोज ध्यानी, संदीप गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, नितिन सक्सेना, पवन शर्मा, रुचि जैन, जगावर सिंह, निखिल बर्थवाल, अजय वीर, सुधा असवाल, निर्माला उनियाल, शिवम् टुटेजा, पूर्णिमा तायल, दीपक बिष्ट, राकेश पारछा, भावना किशोर गौड़, नंद किशोर जाटव, कुलदीप टंडन, दीपक भारद्वाज, पार्षद आशु डंग आदि मौजूद रहे।
————
पूर्व महापौर अनिता ममगाईं ने फहराया झंडा
पूर्व महापौर अनिता ममगाईं ने अपने परिवार संग घर की छत पर पार्टी का ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाने की गौरवशाली यात्रा में अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को मैं सादर नमन करती हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भाजपा, गरीब कल्याण, सांस्कृतिक पुनरुत्थान और नारी गरिमा के सशक्त प्रतीक के रूप में विकसित भारत की दिशा में अग्रसर है। गत तीन वर्षों से उनके नेतृत्व में सकारात्मक सुशासन की प्रक्रिया तीव्र गति से चल रही है।


