



गहरी खाई में गिरने के बाद थार गाड़ी नदी में समाई, पांच की मौत एक घायल
जनवाणी ब्यूरो, ऋषिकेश
बदरीनाथ नेशनल हाई-वे पर शनिवार सुबह देवप्रयाग के समीप एक थार गाड़ी और नियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरी और उसके बाद नदी में समा गई। हादसे में एक महिला को छोड़ एक दंपती समेत तीन बच्चों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह एक थार वाहन बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर बादशाह ढाबे से पीछे देवप्रयाग की तरफ नदी में गिर गया था। जिसमें पति-पत्नी समेत तीन बच्चों की मौत हो गई वहीं एक महिला घायल हो गई।
थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही वह पुलिस फोर्स के साथ तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। एक थार कार एप्लाइड फ़ॉर नम्बर जो रुडकी से गौचर जा रही थी जिसको सुनील गुसांई 44 वर्ष पुत्र होशियर सिंह गुसांई निवासी सैनिक कालोनी फरीदाबाद चला रहा था, अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिर गयी। जिसमें कुल 06 लोग सवार थे। जिसमें एक महिला अनिता नेगी 45 वर्ष पत्नी मदन सिंह नेगी निवासी दुर्गा कालोनी रुडकी जनपद हरिद्वार
गम्भीर रुप से घायल हो गयी। घायल को पुलिस टीम द्वारा अलकनंदा नदी में रेस्क्यू चला कर कड़ी मसक्कत से ऊपर सड़क पर लाया गया। सरकारी एम्बुलेंस से बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर भेजा गया है। वाहन में सवार अन्य लोग सुनील गुसांई पुत्र होशियार सिंह गुसांई निवासी 4800 सैनिक कालोनी फरीदाबाद
(चालक),मीना गुसाई पत्नी सुनील गुसांई निवासी फरीदाबाद हरियाणा,
धैर्य गुसांई 14 वर्ष पुत्र सुनील गुसांई, सूजल गुसांई 12 वर्ष पुत्री सुनील गुसांई,आदित्य नेगी 16 वर्ष पुत्र मदन सिंह गुसांई निवासी दुर्गा कालोनी रुडकी हरिद्वार की नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी। जिनको पुलिस टीम व एसडीआरएफ द्वारा गंगा नदी में सर्च अभियान चलाकर बरामद किया गया है।


