




देहरादून: जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने जनपद के उप जिलाधिकारी के तबादला आदेश जारी किए हैं। उप जिलाधिकारी चकराता/त्यूनी योगेश सिंह मेहरा को उप जिलाधिकारी ऋषिकेश के पद पर तैनाती दी गई है। ऋषिकेश में तैनात उप जिलाधिकारी स्मृता परमार को विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी के मूल पद पर देहरादून भेजा गया है। उप जिलाधिकारी विकास नगर विनोद कुमार को वर्तमान तैनाती के साथ चकराता/ त्यूनी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। योगेश मेहरा पूर्व में भी ऋषिकेश के उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात रहे हैं।


