 
                



ब्यूरो, ऋषिकेश:
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की दोपहर ब्रह्मपुरी के समीप दो वाहनों की भिड़ंत हो गई, इन वाहनों में सवार 11 लोग घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया।
थाना मुनिकीरेती के वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश दत्त पांडे ने बताया कि थाना मुनिकीरेती को पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रानर्गत शिवपुरी के निकट काले पहाड ब्रह्मपुरी में दो चौपहिया वाहन आपस में टकरा गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना/चौकी से पुलिस फोर्स घटना स्थल पर रवाना हुआ। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया गया  व दुर्घटना में हुए घायलों को उपचार हेतु निकटतम अस्पतालों में भिजवाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों टाटा पंच में सवार व्यक्ति हापुड़ से बद्रीनाथ जा रहे थे। उक्त टाटा पंच वाहन के और बैग खुल गए थे तथा दूसरा वाहन मारुति अर्टिगा पुलिस पौड़ी से दिल्ली की तरफ जा रहा था। प्रथम दृष्टया उक्त सड़क दुर्घटना ओवर स्पीड में होने के कारण प्रतीत होती है।
 दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का  विवरण
 प्रथम वाहन – टाटा पंच
कुल सवार: 07 व्यक्ति 
घायलों के नाम:
1 लाल सिंह पुत्र  राम सिंह – 48 वर्ष
2 विमलेश पत्नी  लाल सिंह – 43 वर्ष
3  कु. प्राची पुत्री बाल सिंह – 14 वर्ष
4 कु. गुनगुन पुत्री लाल सिंह – 12 वर्ष
5 कु. नैतिक पुत्र  लाल सिंह – 10 वर्ष
6  मनीष पुत्र श्री नरेंद्र
7 राहुल पुत्र श्री बलिराम  29 वर्ष (वाहन चालक)
 सभी निवासी: ग्राम कनिया, थाना बाबूगढ़, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश
 दूसरा वाहन – मारुति अर्टिगा
 कुल सवार: 04 व्यक्ति
घायलों के नाम:
1 लखपत सिंह रावत पुत्र स्व. शिवपाल सिंह रावत  42 वर्ष (वाहन चालक)
2 कृष्ण सिंह रावत पुत्र स्व. भगवान सिंह रावत  35 वर्ष
3 सलेश्वरी देवी पत्नी स्व. भगवान सिंह रावत 65 वर्ष
4 मिलन रावत पुत्र सुरेन्द्र सिंह रावत 23 वर्ष
 निवासी: दिल्ली एवं पौड़ी गढ़वाल



 
                         न्यूज़ दस्तक100
                    न्यूज़ दस्तक100                 
                 
                 
                