



– प्रतिबंधित घाटों पर रोक के बावजूद जोखिम उठाकर नहा रहे लोग
ब्यूरो,ऋषिकेश
थाना लक्ष्मण झूला के अंतर्गत मंगलवार की शाम को थाना लक्ष्मण झूला के गोवा बीच में मध्य प्रदेश का एक युवक नहाते वक्त गंगा में लापता हो गया। दोनों ही हादसे पुलिस की ओर से घोषित प्रतिबंधित घाटों पर हुए हैं।
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि मंगलवार की शाम को थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में ही मस्तराम घाट पर एक हादसे में मध्य प्रदेश का एक युवक गंगा में डूब गया, जिसका कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार साहिल पटेल (20 वर्ष) पुत्र बृजेश कुमार निवासी लाल गांव, देवहता, रीवा मध्य प्रदेश अपने एक अन्य दोस्त के साथ यहां घूमने आया था। एसडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की ओर से युवक की गंगा में काफी तलाश की गई मगर उसका पता नहीं चल पाया। यह युवक रीवा मध्य प्रदेश में चार्टर्ड अकाउंटेंट का कोर्स कर रहा है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को डूबने की जो घटनाएं हुई है वह दोनों ही घटनाएं प्रतिबंधित घाटों पर हुई है। गोवा बीच और मस्तराम घाट पर नहाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इतना ही नहीं नदी के किनारे बड़ी-बड़ी चट्टानों पर भी खतरे की आशंका को लेकर चेतावनी लिखी गई है। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर प्रतिबंधित घाटों में नहाने जा रहे हैं।


