



– वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ श्री भरत मंदिर से रवाना हुई यात्रा
ब्यूरो,ऋषिकेश
श्री रामायण प्रचार समिति संस्कार योगशाला के तत्वाधान में गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया। मंगलवार की प्रातः काल श्री भरत मंदिर ऋषिकेश से यात्रा का शुभारंभ हुआ। महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के माध्यम से लोगों को पर्यावरण और गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
गोमुख संकल्प यात्रा के शुभारंभ पर श्री भरत मंदिर के पीठाधीश्वर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने हृषिकेश नारायण भगवान् भरत महाराज की पूजा अर्चना कर ऋषि कुमारो के द्वारा वेद मंत्रों की ध्वनि के साथ यात्रा को केसरिया झंडी दिखाकर किया गया। गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा के संस्थापक अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज को पुष्पाहार और अंग वस्त्र उड़ाकर उनका भव्य स्वागत किया गया।
महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने कहा कि इस प्रकार जन चेतना अभियान के द्वारा मां गंगा के पावन जल की महत्ता को लोगों को बताया जाएगा। गंगा की दिव्यता पवित्रता एवं अमृता का वर्णन किया गंगाजल जन्म से लेकर मृत्यु तक के संस्कारों को पावन बनता है।
महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि यह यात्रा उत्तरकाशी, गंगोत्री, गोमुख, तपोवन से होती हुई पुन: वापसी करेगी।
इस बीच सभी पड़ाव में पूजा अर्चना के साथ पौधारोपण किया जाएगा। इस अवसर पर चंद्रवीर पोखरियाल,योगी आशुतोष महाराज, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, महंत रामकृपाल दास, मदन नोटियाल,
योगी नवीन जोशी,योगी अजय जोशी,योगी राजेश नंदा, टेनी,पिओय,रामचंद्र बाबुराव जगताप,दिनेश डबराल, राजीव भंडारी, दीपक पुंडीर आदि उपस्थित थे।


