



– विभिन्न हादसों में मृत नागरिकों को दी गई श्रद्धांजलि
ब्यूरो,ऋषिकेश
तीर्थ नगरी ऋषिकेश से गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प कलश यात्रा से पूर्व पहलगाम, केदारनाथ धाम यात्रा, विमान हादसे में दिवंगत आत्माओं की आत्म शांति के लिए विशेष अनुष्ठान करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्री रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर संस्कार योगशाला के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा मंगलवार की सुबह श्री भरत मंदिर ऋषिकेश से गोमुख के लिए रवाना होगी।
सोमवार को त्रिवेणी घाट में क्षेत्र वासियों, सामाजिक संगठन एवं आध्यात्मिक संगठनों के साथ मिलकर गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा के संस्थापक अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने पूजा अनुष्ठान आयोजित किया। इस दौरान केदारनाथ, ऑपरेशन सिंदूर अहमदाबाद गुजरात में हुआ हादसा के सभी भारत के अन्य जगहों में हुए घटनाओं में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन शांति पाठ भी रखा गया।
आचार्य दिनेश सेमल्टी ने ऋषि कुमारो के सानिध्य में मां गंगा की पूजा अर्चना व कलश पूजन के बाद रुद्राभिषेक विधि विधान के साथ कराया गया। जिसमें गोमुख ले जा रहे कलश का भी विशेष पूजन किया गया।
इस अवसर पर द्वाराचार्य जगतगुरु स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य महाराज की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय यात्रा गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा का कलश आज विधि विधान के साथ पूजा कर यह कलश हृषिकेश नारायण भारत मंदिर पर रखा जाएगा। मंगलवार की सुबह गोमुख संकल्प यात्रा का शुभारंभ भारत मंदिर के पीठाधीश्वर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर युवराज स्वामी गोपालाचार्य महाराज, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य महाराज, स्वामी केशव स्वरूप ब्रह्मचारी,नगर निगम की पूर्व महापौर अनीता ममंगाई, स्वामी आलोक हरि महाराज, स्वामी श्याम दास महाराज, स्वामी नामदेव महाराज, स्वामी करुणा शरण, स्वामी गंगानन्द, योगीराज नवीन जोशी, योगीराज आशुतोष महाराज, आचार्य गंगा राम महाराज, विनोद अग्रवाल, गंगा सेवा पर्यावरण सुरक्षा समिति के संरक्षक चंद्रवीर पोखरियाल, अजय गर्ग, मदन मोहन शर्मा, राहुल शर्मा, चैतन शर्मा विवेक गोस्वामी आदि लोग उपस्थित


