



ऋषिकेश : पूर्व राज्य सभा सांसद मनोहर कान्त ध्यानी सोमवार को जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर जन्म दिन मनाया गया। गंगा नगर स्थित उनके आवास में ऋषिकेश के भाजपा के कई नेतागण उनको बधाई और शुभकामनायें देने पहुंचे।
पूर्व राज्यसभा सदस्य मनोहर कांत ध्यानी के जन्मदिन पर उनके गंगानगर स्थित आवास पर पूर्व महापौर ऋषिकेश अनिता ममगाईं उनको बधाई देने पहुंची थी। उन्होंने केक खिलाकर उनको बधाई दी। साथ ही उन्होंने उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा वे हमारे पार्टी के बरिष्ठ नेता हैं। हमारे लिए हमेशा प्रेरणादायक हैं। पार्टी में वे कई पदों पर रहे। उनका अब तक का राजनीतिक जीवन बेदाग़ और सफल रहा है। हमारे पार्टी के बरिष्ठ नेताओं में उनका नाम आता है। हम सबके लिए वे प्रेरणा के श्रोत हैं। उनका राजनीतिक जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। आज उनका जन्म दिवस है, ऐसे शुभ अवसर पर हम उनकी लम्बे जीवन की प्रार्थना करते हैं ईश्वर से इस अवसर पर पंकज शर्मा, रमेश अरोड़ा, अजय कालड़ा, पवन शर्मा,राजकुमारी जुगलान, अनिता रेना, कमलेश जैन, मनीष मनवाल, बृजमोहन मनोड़ी, जोनी लाम्बा आदि लोग मौजूद रहे।


