




ऋषिकेश,उत्तराखंड:
इनरव्हील क्लब द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे क्लब की सदस्याओ ने रंगोली एवं दीपो की सजावट की।
क्लब की अध्यक्ष नलिनी शर्मा ने कहा दीपावली सिर्फ घरों को रोशन करने का पर्व नहीं बल्कि यह अवसर है बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञानता पर ज्ञान की विजय का। हमें दीप जलाकर केवल घर ही नहीं, अपितु अपने जीवन और समाज में भी सकारात्मकता और आशा का प्रकाश फैलाना चाहिये, दीपावली एक उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य का स्वागत करने का पर्व है। क्लब द्वारा एक परिवार के रूप में सभी त्योहार बडे़ उत्साह से मनाए जाते हैं, दीपावली जैसे बडे़ त्यौहार पर सभी परिवारजन और दोस्त प्रकाश का त्यौहार मनाने के लिए इकट्ठा होते हैं, अपने मन से नफरत को बाहर निकाल दोस्ती और रिश्ते मजबूत करने का यह सर्वोत्तम समय होता है
दीपावली आयोजन में क्लब की सभी सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं विभिन्न खरीदारी के लिए स्टाल लगाये। चटपटे व्यंजन, आकर्षक प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहीं। सभी ने मिलकर इस पर्व को हर्षोल्लास और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाया। कार्यक्रम में क्लब के लगभग सभी सदस्य उपस्थित थे ,कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर इंदु शर्मा एवं दीपिका तायल जी ने किया।

