




ऋषिकेश,उत्तराखंड:
सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को एम्स ऋषिकेश और परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक रहकर सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।
वर्चुअली माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि ट्राॅमा के सर्वाधिक मामले सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े होते हैं। ऐसे में मार्गों पर सुरक्षित ड्राईविंग के लिए जरूरी है कि हमें यातायात नियमों की पूरी जानकारी हो और ड्राईविंग करते सयम प्रत्येक वाहन चालक जागरूक रहकर ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह से पालन करे।

डीन एकेडेमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय ने दुपहिया सवार चालकों और काॅलेज छात्र-छात्राओं को भी इस अभियान से जोड़ने की आवश्यकता बतायी। कहा कि खासतौर से टीन एज युवा वर्ग और काॅलेज के छात्रों को यातायात नियमों के प्रति प्रशिक्षण दिए जाने की जरूरत है। प्रो. वार्ष्णेय ने दुपहिया सवारों के लिए हेलमेट का पालन सख्ती से होना चाहिए।
कार्यक्रम को ट्राॅमा विभाग के हेड प्रो. कमर आजम, जाने माने न्यूरो सर्जन प्रो. के. गणपथि,ट्राॅमा सर्जन डाॅ. मधुर उनियाल, एआरटीओ ऋषिकेश रावत सिंह रश्मि पंत और रावत सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। एम्स की चीफ नर्सिंग ऑफिसर अनिता रानी कंसल, पीआरओ डॉ. श्रीलोय मोहंती, ट्राॅमा विभाग से डीएनएस उमेश शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर विनय पाल सिंह भाटी, शशिकान्त, अखिलेश उनियाल, ताराचंद, आदि शामिल रहे।
