


– अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम
ऋषिकेश, उत्तराखंड:
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ, जिसमें मशहूर लोक गायिका रेशमा शाह के गीतों पर दर्शक जमकर नाचे।

शुक्रवार को दून मार्ग स्थित जय श्री फार्म में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ समाजसेवी हिमांशु बिजल्वाण और पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने किया। पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। इस प्रकार के पर्व हमारी संस्कृति की पहचान हैं। कार्यक्रम में लोक गायिका रेशमा शाह ने ‘मेरी दादानी..’, ‘बामन मामा…’, ‘ले भूजी जाला…’, ले भूजी जाला ले चूड़ा..’, ‘हरी रेशमा..’, ओ पूफी बारीमा….’ आदि गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियां दी।

दर्शक गढ़वाली गीतों पर नाच उठे। इस दौरान सभी ने फूलों की होली भी खेली। मौके पर गुरु प्रसाद सिंह, दयाराम सेमवाल, दिनेश व्यास, सुरेंद्र भंडारी, रामकृष्ण पोखरियाल, राम सिंह, रोशनी, दीपा भट्ट, शैला खंडूरी, रीना बिजल्वाण, अर्चना बिष्ट, मीना सजवाण, स्वाति, सरला बडोनी, अनिता उनियाल मौजूद रहीं।
