


– हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स आगराखाल से कसमोली बर्ल्ड ट्रैक से परिचित कराया हिमालयन ओ टू टिहरी लेक फेस्टिवल
– बांज-बुरांश के घने जंगलों के बीच आगराखाल–कसमोली ट्रैक बना आकर्षण का केंद्र
नई टिहरी (आगराखाल),उत्तराखंड:
कोटी कॉलोनी, टिहरी में साहसिक खेलों, पर्यटन, पर्यावरण और संस्कृति के संदेश के साथ आयोजित “हिमालयन ओ–2 : द टिहरी लेक फेस्टिवल” के दूसरे दिन हिमालय के सुंदर ट्रैकिंग मार्गों से परिचित कराने के उद्देश्य से आगराखाल–कसमोली ट्रैकिंग का शुभारंभ किया गया।

इस ट्रैकिंग कार्यक्रम को उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल तथा डीएफओ नरेंद्रनगर दिगंत नायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आगराखाल से कसमोली तक आयोजित इस ट्रैकिंग में लगभग 50 सदस्यों का संयुक्त दल शामिल हुआ, जिसमें वन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। लगभग 3.5 किलोमीटर लंबा यह ट्रैक घने बांज और बुरांश के जंगलों के बीच से होकर गुजरता है, जिसने प्रतिभागियों को प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य का अनूठा अनुभव कराया।
इस अवसर पर डीएफओ नरेंद्रनगर दिगंत नायक ने कहा कि नरेंद्रनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आगराखाल–कसमोली ट्रैकिंग रूट अत्यंत सुंदर और स्वच्छ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने की अपार संभावनाएं रखता है। उन्होंने कहा कि यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
ग्राम प्रधान कसमोली मंजू रमोला ने कहा कि यह ट्रैक स्वच्छता की दृष्टि से अत्यंत साफ-सुथरा है। उन्होंने ट्रैकिंग के लिए आने वाले सभी पर्यटकों से अपील की कि वे स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। इसके लिए मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कूड़ादान भी लगाए गए हैं, ताकि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखा जा सके।
ट्रैकिंग में शामिल स्थानीय युवती मनीषा कंडारी ने कहा कि यह क्षेत्र का अत्यंत सुंदर और स्वच्छ ट्रैक है तथा ऐसे ट्रैकिंग मार्गों पर स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
गौरतलब है कि आगराखाल–कसमोली ट्रैक उत्तराखंड के टिहरी जनपद में स्थित एक सुंदर और उभरता हुआ ऑफबीट ट्रैकिंग डेस्टिनेशन है, जो कसमोली बुग्याल से दिखाई देने वाले हिमालयी दृश्यों, विंटर लाइन तथा जीवंत स्थानीय संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यह ट्रैक ऋषिकेश–चंबा मार्ग पर स्थित आगराखाल से प्रारंभ होकर कसमोली गांव/बुग्याल तक जाता है, जहां से हिमालय की दिव्य चोटियों के मनोहारी दृश्य दिखाई देते हैं।
इस ट्रैकिंग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाओं को बढ़ावा देना तथा कसमोली ट्रैकिंग रूट को प्रमुख पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करना है। लगभग 3.5 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक को हिमालय के मनोरम दृश्य, विंटर लाइन और समृद्ध स्थानीय संस्कृति के कारण विशेष पहचान प्राप्त हो रही है।
कार्यक्रम के अंत में 50 सदस्यीय दल की सफल ट्रैकिंग के पश्चात समापन किया गया तथा आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर तहसीलदार नरेंद्रनगर अयोध्या प्रसाद उनियाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी किशोर नौटियाल, वन क्षेत्राधिकारी शिवपुरी रेंज विवेक जोशी, वन दारोगा आयुष तिवारी, वन दारोगा अंजलि डबराल, वन बीट अधिकारी निशा धनोला, गौरव पुरोहित, विनोद सिंह, चौकी प्रभारी आगराखाल आमिर खान, घनश्याम, पूर्व जिला पंचायत दयाल सिंह रावत, अध्यक्ष व्यापार मण्डल आगराखाल डॉ धर्मानंद रतूड़ी, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल टिहरी सुरेंद्र सिंह कण्डारी, महामंत्री व्यापार मंडल विकास रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना रमोला, ग्राम प्रधान कसमोली मंजू रमोला, कैम्प मेघाचल दिनेश कुमार, पूर्व प्रधान कसमोली मदन चंद्र रमोला, दरमियान सिंह रमोला, वनकर्मी, सहित वनकर्मी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
