


– सीमा डेंटल कॉलेज में खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरु
ऋषिकेश, उत्तराखंड:
सीमा डेंटल कॉलेज एवं हास्पिटल में खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन डा. अमित गुप्ता और अन्य पदाधिकारी ने किया।
संस्थान के चेयरमैन डा. अमित गुप्ता ने कहा कि विद्याथिर्यों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुये भव्य खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिताएं 25 मार्च से 31 मार्च तक चलेंगी। इन कार्यक्रमों में संस्थान के छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक एवं कर्मचारी बढ़-चढकर हिस्सा ले रहे हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंर्तगत नृत्य, संगीत, नाटक एवं फैशन शो इत्यादि प्रोग्राम होंगे। खेल प्रतियोगिताओं में फुटबाल, क्रिकेट, टेबल टेनिस, कबड्डी, बास्केटबॉल आदि खेलों का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के प्रधानाचार्य डा. पी. नारायण प्रसाद ने आयोजको एवं प्रतिभागियों की सराहना करते हुये कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के आत्मविश्वास, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता के विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उद्घाटन कार्यक्रम में आनररी डायरेक्टर श्री अजय गर्ग, प्रिंसिपल डा. पी. नारायण प्रसाद, सोसियो कल्चरल कमेटी के हेड डा. तरूण शर्मा एवं कल्चरल कमेटी की संयोजक डा. कल्पना चौधरी भी शामिल रहे।
