


– गिरफ्तार लोगों में एक पार्षद और आठ डांसर भी शामिल
ऋषिकेश,उत्तराखंड:
कोतवाली ऋषिकेश के आईडीपीएल पुलिस चौकी क्षेत्र में बीती रात देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक होटल में नेपाल की तर्ज पर अवैध रूप से संचालित कसीनो का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। मौके से एक पार्षद, आठ डांसर सहीत कुल 40 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

एसएसपी दून के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश नीरज सेमवाल के नेतृत्व में ऋषिकेश क्षेत्र के एक होटल में चल रही अवैध जुआ पार्टी के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही की है। अभियुक्तों के कब्जे से 3356 कैसिनो क्वाइन, 26 ताश की गड्डी, रू0 1,37,600 रू0 नगद तथा विभिन्न ब्रान्ड की शराब की बोतले बरामद हुए हैं।
हरिद्वारा रोड स्थित होटल में चल रही अवैध जुआ पार्टी पर कार्रवाई के बाद होटल को सील कर दिया गया है। प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून परमेंद्र डोबाल द्वारा चौकी आईडीपीएल पर नियुक्त समस्त स्टाफ को किया निलम्बित कर दिया गया है।
कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट बताया कि इस मामले में होटल नवरंग को सील किया गया। घटना के बाद से ही होटल का मालिक फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
कोतवाली पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अशोक थापा,कैनाल रोड,गुमानीवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश, सूरज व्यास,भट्टोवाला,हर्षवर्धन उर्फ पिंटू रावत, मालवीय नगर, ऋषिकेश,विनोद सिंह, गुमानीवाला,नरेन्द्र पाल,गुमानीवाला,सन्तन सिंह, ग्राम मुण्डाला, नरेन्द्रनगर, हितेश, मुर्गी फार्म,श्यामपुर, राकेश जोशी, गुमानीवाला,सोनू, एनडीएस स्कूल पास, श्यामपुर,मोहन सिंह,छिद्दरवाला,भगवान सिंह,श्यामपुर,गोपाल सिंह, गुमानीवाला,सुरेन्द्र सिंह, मंशा देवी, गुमानीवाला,सलीम, कोटद्वार,बक्सी सिंह पंवार,हाट रोड, श्यामपुर,संजीव, अमन विहार, दिल्ली, राहुल सिंह बिष्ट, घनसाली, जिला टिहरी गढ़वाल,अभिषेक, कनकरखेडा, मेरठ, उत्तर प्रदेश,प्रमोद बिष्ट, टिहरी विस्थापित कालोनी, श्यामपुर, ऋषिकेश,राजेश सिंह, भानियावाला, डोईवाला,गुरुप्रसाद, नुन्नावाला, भानियावाला,राहुल, ब्रहम्पुरी, गौतम नगर,मेरठ उत्तर प्रदेश,त्रिलोक सिंह राणा, कैनाल रोड, गुमानीवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश, महेन्द्र सिंह, नुन्नावाला, भानियावाला शिव सिंह, पुत्र कुवर सिंह, ग्राम बौराड़ी, भानियावाला,भगवती प्रसाद, खदरी, श्यामपुर,ऋषिकेश,लखदीप कुमार, रोहिणी सेक्टर-22, दिल्ली, सुशील रावत ग्राम मानपुर, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल,संजीव सिंह, निर्मल, ब्लॉक-ए, आईडीपीएल,दीपक, अमन विहार, दिल्ली, सिमरन, रोहिणी सेक्टर-1, नई दिल्ली,अंजलि, फरीदाबाद,पवित्रा, सेक्टर-16, नई दिल्ली,सरिता लामा, रोहिणी सेक्टर-16, दिल्ली,सानिया, भजनपुरा, दिल्ली, प्रीति, राजीवनगर, दिल्ली,मायरा, लक्ष्मीनगर, दिल्ली, सबीना, रोहिणी दिल्ली,श्वेता, गांव पसतरा, थाना जानी खुर्द, मेरठ,मनीषा कौशिक,थाना बीसरक ग्रेटर नोएडा शामिल है।
