


– अधिकारी की सहयोगी ऋषिकेश की स्कूल संचालिका भी गिरफ्तार
ऋषिकेश, उत्तराखंड
देहरादून जिले के डोईवाला विकासखंड में तैनात उपखंड शिक्षा अधिकारी को ऋषिकेश के एक विद्यालय संचालक से रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया। इस मामले में थाना रायवाला क्षेत्र के अंतर्गत नेपाली फार्म में रिश्वत की रकम लेते हुए इस अधिकारी को सतर्कता विभाग में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में इस अधिकारी का सहयोग करने वाली ऋषिकेश की एक स्कूल संचालिका को भी गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश के मनीराम मार्ग निवासी एक विद्यालय संचालक से उपखंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने स्कूल को ग्रेड देने के नाम पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।जिस पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को रिश्वत मांगे जाने की सूचना दी थी। सूचना पर विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बुना।
सतर्कता अधिष्ठान देहरादून के अनुसार थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून पर पंजीकृत मु0अ0सं0-7/2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशो0अधि0 2018) बनाम धनवीर सिंह बिष्ट, उपशिक्षा अधिकारी, प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला, जनपद देहरादून में बुधवार को सतर्कता सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा अभियुक्त धनवीर सिंह बिष्ट पुत्र गिन्दू सिंह, हाल तैनाती उप शिक्षा अधिकारी, प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला, जनपद देहरादून एवं उसकी सहयोगी पुष्पांजलि पत्नी पंकज शर्मा, निवासी लेन नम्बर 5 डालनवाला देहरादून, हाल स्वामी उत्तरांचल मार्डन स्कूल गुमानीवाला ऋषिकेश, जनपद देहरादून को शिकायतकर्ता से उनके गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल ऋषिकेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति के बिल के भुगतान के एवज में 1,00,000/- रुपये धनराशि ग्रहण करते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया
