


देहरादून, उत्तराखंड:
उत्तराखंड शासन की ओर से जनपद टिहरी गढ़वाल में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेनानायक आईआरबी द्वितीय श्वेता चौबे को टिहरी गढ़वाल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। श्वेता चौबे पूर्व में वरिष्ठ पुलिस से अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के पद पर रह चुकी है संबंधित क्षेत्र में कावड़ मेला और आपदा के दौरान उनकी सेवाएं सराहनीय रही है। अर्ध कुंभ हरिद्वार में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जनपद टिहरी गढ़वाल का थाना मुनिकीरेती और देवप्रयाग क्षेत्र कुंभ मेला क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस बात को देखते हुए उनका यह अनुभव मेला प्रशासन से बेहतर समन्वय बनाने के साथ भीड़ प्रबंधन को लेकर कारगर साबित होगा।

शासन की ओर से कुंभ मेला के लिए पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक एवं मुख्यालय योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला का दायित्व सोपा गया है। सेनानायक आईआरबी द्वितीय के पद पर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण विशाखा अशोक भदाणे को भेजा गया है।
