


– ब्रह्मलीन महंत अशोक प्रपन्न शर्मा महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर
ऋषिकेश,उत्तराखंड:
श्री भरत मंदिर झंडा चौक में परम पूज्य ब्रह्मलीन महंत अशोक प्रपन्न शर्मा की स्मृति में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 1239 जरूरतमंद व्यक्तियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। कुशल डॉक्टरों के द्वारा परामर्श तथा निशुल्क दवाइयां और निशुल्क रक्त जांच तथा अल्ट्रासाउंड और एक-रे आदि सेवा उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध उनियाल और एम्स ऋषिकेश की निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह, महंत वत्सल प्रपनाचार्य जी महाराज,जय राम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जी के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का विधिव शुभारंभ किया गया इस अवसर पर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ वरुण कुमार,डॉ अर्पित गुप्ता की ओपीडी में 72, फेफड़े रोग विशेषज्ञ डॉ राखी खंडूरी,डॉ सुशांत खंडूरी की ओपीडी में 65, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ विनीता पुरी, डॉ कंवलदीप सिंह, डॉ मलिक की ओपीडी में 86, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष सेन,डॉ अंशुमन, डॉक्टर रंग की ओपीडी में 135, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ डीपी रतूड़ी, डॉ हारून की ओपीडी में 103,कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ मदिवालेश छवि, डॉ सरथ कुमार और डॉ विपुल नौटियाल की ओपीडी में 65,न्यूरोलॉजिस्ट डॉ प्रज्ञा पांडा की ओपीडी में 67, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ आशुतोष की ओपीडी में 73, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ यूपी गुप्ता,डॉ अजय शर्मा,डॉ हरीश द्विवेदी की ओपीडी में 156, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ गीतिका द्विवेदी,डॉ लतिका चावला, डॉ पूजा की ओपीडी में 72, यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ अश्वनी कुमार कंडारी की ओपीडी में 52, जनरल फिजिशियन डॉ ऋचा रतूड़ी, डॉ अमित अग्रवाल की ओपीडी में 138, छाती रोग विशेषज्ञ डॉ अखिलेश की ओपीडी में 38, सर्जन डॉ मधुर उनियाल डॉ दीपिका हिंदुजा की ओपीडी में 61,दंत रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष भट्ट की ओपीडी में 56,कुल मिलाकर संपूर्ण स्वास्थ्य शिविर में 1239 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पूर्व में 912 रजिस्ट्रेशन हुए थे और आज तत्काल में 327 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया।

इस अवसर हर्षवर्धन शर्मा,वरुण शर्मा, मेयर शंभू पासवान,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, विनय उनियाल, बचन पोखरियाल, अशोक महंत रवि प्रपनाचार्य,जयेंन्द्र रमोला, मनोरंजन देवरानी,राकेश मियां, अशोक रस्तोगी, पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट,प्रधानाचार्य के एल,दीक्षित यमुना प्रसाद त्रिपाठी सुरेंद्र भट्ट लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह,गोविंद सिंह रावत जयकृत रावत, संजीव कुमार,विकास नेगी,रचित अग्रवाल अमित चटर्जी,रंजन अंथवाल, दीपक भारद्वाज,प्रवीन रावत, विवेक शर्मा, विजय बिष्ट, खुमेंद्र आदि उपस्थित थे।
