


– भद्रकाली से तपोवन के बीच नहीं लगने दिया जाम
ऋषिकेश,उत्तराखंड:
जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों, विशेषकर मुनिकीरेती से शिवपुरी तक के क्षेत्रों में वीकेंड पर पर्यटकों की भारी आमद रही। क्षेत्र के अधिकांश होटल एवं रिजॉर्ट्स पूर्ण रूप से भरे होने के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव अत्यधिक रहा।
इसके बावजूद टिहरी पुलिस द्वारा प्रभावी यातायात प्रबंधन एवं सतर्कता के चलते कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गई।
11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पड़ रहे लंबे वीकेंड के चलते एसएसपी श्वेता चौबे के सख्त निर्देशन में पुलिस बल द्वारा स्वयं सड़क पर उपस्थित रहकर यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया गया।
पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं रियल-टाइम ट्रैफिक मैनेजमेंट के माध्यम से पर्यटकों को निर्बाध आवागमन सुनिश्चित कराया गया।
टिहरी पुलिस की इस सक्रियता एवं तत्परता से न केवल यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रही, बल्कि पर्यटकों को भी सुरक्षित एवं सुखद यात्रा का अनुभव प्राप्त हुआ।
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें एवं पुलिस का सहयोग करें, जिससे सभी की यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे।
