


ऋषिकेश, उत्तराखंड:
थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत डेक्कन वेली तपोवन में बिजली की लाइन में काम करते वक्त एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम लाइनमैन धीरज सिंह पुत्र होशियार सिंह, निवासी दोगी पट्टी गुल्लर, थाना मुनिकीरेती बिजली के पोल में काम करते समय बिजली के झटके के कारण जमीन में गिर गया, जिसे AIIMS ऋषिकेश भिजवाया गया, जहाँ डॉक्टर द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।
