


– घायलों को उपचार के लिए एम्स लाया गया
ऋषिकेश, उत्तराखंड:
हरियाणा से चार धाम यात्रा के लिए जा रहे 17 श्रद्धालुओं से भरे एक टेंपो ट्रेवल का टायर फट गया। अनियंत्रित टेंपो खंभे से टकरा गया। दुर्घटना में सात श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी को एम्स ऋषिकेश लाया गया है, सभी की हालत सामान्य बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक सुबह 6:15 बजे सिंघटाली के पास एक टम्पो ट्रैवल जो यमुनानगर हरियाणा से चारधाम यात्रा के लिए चला था, जिसमें कुल 17 सवारी थी। टेंपो ट्रेवलर का टायर फटने के कारण खंभे से जा टकराया, जिसमें 7 लोगों के हल्की फुल्की चोटें आई हैं। थाना मुनिकीरेती के वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश पांडे ने बताया कि एक यात्री प्रदीप शर्मा के कंधे पर झटका लगने के कारण थोड़ी ज्यादा चोट है। घायलों में सर्वजीत कौर 55, किरण मिश्रा 54, रविंद्र कुमार 66, मोहित 16, राघव शर्मा 16, अनु शर्मा 38, सभी निवासी यमुनानगर हरियाणा शामिल है। सभी घायलो को 108 सेवा की मदद से उपचार हेतु हॉस्पिटल में भेजवा दिया गया है।
