


– बचाने की कोशिश में तीन साथी भी डूबने लगे, राफ्टिंग गाइड और जल पुलिस ने बचाया
ऋषिकेश,उत्तराखंड:
दिल्ली से अपने अन्य दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया एक 17 वर्षीय किशोर मुनिकीरेती के नीम बीच में नहाते वक्त गंगा में डूब गया जिसका कुछ पता नहीं चल पाया।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि गुरुवार की शाम पर थाने को चौकी तपोवन को सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति नीम बीच में डूब गया है। इस सूचना पर चौकी इंचार्ज तपोवन प्रवीन रावत मय फोर्स के मौके पर जाकर देखा तो वहां पर तीन लड़के मौजूद मिले। जिनके द्वारा बताया गया कि हम चार लड़के दिल्ली से तपोवन नीम बीच घूमने आए थे । हम चारों लड़के नीम बीच के पास घूमने गए थे। जहां पर हम चारों गंगा नदी में नहाने लगे। नीम बीच में पांडव पत्थर के पास चारों नहाने लगे। जिसमें आशीष उर्फ टिल्लू पुत्र राम प्रकाश उम्र 17 वर्ष निवासी वेस्ट सागरपुर वीर नगर गली नंबर 3 दिल्ली थाना सागरपुर नहाते समय नीम बीच पांडव पत्थर के पास डूब गया। उनके साथी गोलू पुत्र मनकोष उम्र 15 वर्ष निवासी उपरोक्त, लव पुत्र अरविंद राजपूत निवासी गांधी मार्केट हरवंश ज्वेलर्स RZ 33 हंस पार्क दिल्ली, मनु कुमार पुत्र धनंजय कुमार उम्र 14 वर्ष निवासी RZ 16 वशिष्ट पार्क सेकंड दिल्ली तीनों लड़कों द्वारा भी आशीष को बचाने का प्रयास किया गया यह तीनों लड़के भी बचाने के प्रयास में खुद भी डूबने लगे तो वहां पर मौजूद हिमांशु तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासी बालक नाथ रोड तपोवन व जर्नी एडवेंचर गाइड व जल पुलिस हेड कांस्टेबल अजय सिंह व कांस्टेबल करण सिंह द्वारा इन तीनों लोगों को बचा लिया गया।
घटनास्थल पर चौकी इंचार्ज, एसडीआरएफ टीम तथा जल पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया गया किंतु किशोर का कहीं पता नहीं चल पाया।
