


– वर्षा के कारण तापमान में आई गिरावट, बिजली गुल होने से जनजीवन प्रभावित
ऋषिकेश, उत्तराखंड:
झुलसने वाली गर्मी से लोग बीते एक माह से परेशान थे गुरुवार की देर रात मौसम ने करवट ली तेज गति से चलने वाले तूफान के साथ गरीब 2 घंटे की वर्षा ने गर्मी से राहत दिलाने का काम किया वहीं दूसरी ओर आंधी की चपेट में आकर शहरी और देहात क्षेत्र में जगह-जगह विशाल पेड़ टूट कर बिजली की हाई टेंशन लाइन में गिर गए जगह-जगह पेड़ों के गिरने से रास्ता भी अवरुद्ध हुआ है ऊर्जा निगम के अधिकारी का मुताबिक घरों की विद्युत आपूर्ति दोपहर बाद तक ही सामान्य हो पाएगी।

ऋषिकेश से एम्स जाने वाली सड़क पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास विशालकाय पेड़ सड़क के ऊपर गिर गया। जिससे यह रास्ता अवरुद्ध हो गया।वीरभद्र सब स्टेशन से यहां आपूर्ति होने वाली 33 केवि बिजली की लाइन पर भी जगह-जगह पेड गिरने से तारे टूट गई। जिनकी मरम्मत का कार्य जारी है।
