


ऋषिकेश,उत्तराखंड :
ऋषिकेश में शुक्रवार प्रातः भद्रकाली तिराहे से आगे एक ट्रक डंफर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में वाहन चालक एवं एक अन्य महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक सड़क से सीधे 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा व ट्रक के साथ सड़क पर लगे 02 कंक्रीट के डिवाइडर सीधे सड़क के बांयी ओर झोपड़ी में रह रही महिला के ऊपर जा गिरे जिससे उस महिला की मौके पर ही मौत हो गई। व वाहन चालक की भी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होते ही की टीम एवं स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए डिवाइडर के नीचे दबी महिला को निकालकर पुलिस के साथ एम्बुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वाहन चालक को टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया गया था।
मृतकों की पहचान चालक फारुख बहादरपुर लक्सर हरिद्वार और कौशल्या पत्नी श्री सुरेश उम्र 42 वर्ष निवासी बावाडी शिवपुरी के रूप में हुई है़। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
