


ऋषिकेश, उत्तराखंड:
पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प यात्रा के तहत आयोजित 19 वीं गोमुख संकल्प कलश यात्रा से पूर्व त्रिवेणी घाट पर मां गंगा का महाअभिषेक एवं कलश पूजन वैदिक मंत्रों के साथ मां गंगा का पूजन अभिषेक किया गया।
गोमुख संकल्प यात्रा के संस्थापक अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि 27 जून से एक जुलाई तक होने वाली यात्रा से पूर्व त्रिवेणी घाट में मां गंगा का पूजन समस्त मानव मात्र के कल्याण एवं सुख शांति स्मृति के लिए पूजन किया गया।
यात्रा के संयोजक में रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि शनिवार को प्रातः 8:00 बजे ऋषिकेश नारायण भारत भगवान भारत मंदिर से महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज की अध्यक्षता में भरत मंदिर से कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाई जाएगी और वहां से यात्रा प्रारंभ होगी।
इस मौके पर संस्कार योगशाला के अध्यक्ष आचार्य नवीन जोशी श्री गंगा सेवा पर्यावरण सुरक्षा समिति के संरक्षक चंद्रवीर पोखरियाल, अध्यक्ष दिनेश डबराल, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, महंत रामकृपाल दास, हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, चेतन शर्मा, विवेक गोस्वामी, मनमोहन शर्मा, पार्षद रीना शर्मा, श्री गंगा सभा के सचिव राहुल शर्मा, कपिल गुप्ता, महेश गुप्ता आदि ने सम्मिलित होकर मां गंगा का पूजन हवन विधि विधान के साथ किया गया।
