


– त्रिवेणी घाट के सौंदर्यीकरण के लिए 115 करोड़ रुपये का बजट मंजूर
– गंगा सभा अध्यक्ष ने नगर निगम प्रशासन से की घाट को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग
– हरकीपैड़ी की तर्ज पर समूचे त्रिवेणी घाट पर अधूरे कपड़ों में आने वाले पर लगे प्रतिबंध
ऋषिकेश, उत्तराखंड:
श्री गंगा सभा के चुनाव में जगमोहन सकलानी फिर अध्यक्ष चुने गए। श्री गंगा सभा में नगर निगम और स्थानीय प्रशासन से समुचित त्रिवेणी घाट क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त करने की मांग की इसके साथ ही गंगा सभा ने त्रिवेणी घाट में आने वाली ऐसी महिलाएं और युवतियां जो अधूरे कपड़ों में आती है उन पर भी रोक लगाने की मांग की। श्री भरत मंदिर में आयोजित बैठक में उपस्थित नगर निगम के महापौर शंभू पासवान ने बताया कि त्रिवेणी घाट के सौंदर्यीकरण के लिए 115 करोड़ रुपये का बजट उत्तराखंड शासन ने मंजूर किया है।

मेयर शंभू पासवान ने बताया कि त्रिवेणी घाट के कायाकल्प के लिए नगर निगम प्रशासन गंभीर है।देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को त्रिवेणी घाट पर विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
त्रिवेणी घाट के सौंदर्यीकरण के लिए 115 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है।
मेयर पासवान ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और आस्था पथ के सुदृढ़ीकरण के लिए 33 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पानी की आपूर्ति के लिए 122 करोड़ रुपये की पेयजल लाइन को स्वीकृत किया गया है।1100 वाहनों की पार्किंग और लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
नगर निगम पार्किंग से ओवरब्रिज के जरिए लोग त्रिवेणी घाट में मात्र 3 से 4 मिनट में पहुंच सकेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए नीचे आस्था पथ तक जाने के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी।
बैठक में महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, भगत राम कोठारी, हर्षवर्धन शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, महंत विनय सारस्वत, राहुल शर्मा, रमन शर्मा, चंदन सिंह पंवार, सुदेश शर्मा, गौरव कालरा, विनोद पाल आदि मौजूद रहे।
