




ऋषिकेश,उत्तराखंड :
ऋषिकेश कोतवाली की श्यामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत भट्टा कॉलोनी में पेट्रोल पंप के सामने स्थित हाईवे किनारे एक मेडिकल स्टोर में चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में इस बात की पुष्टि हुई है कि तीन युवकों ने दुकान का शटर मोड़कर अंदर प्रवेश किया।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की तड़के करीब 3:00 बजे तीन संदिग्ध लोगों ने इस बर्दाश्त को अंजाम दिया है। तीनों में से एक दुकान के अंदर गया और बाहर पहरा देने लगे। अंदर गए युवक ने गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
मेडिकल स्टोर संचालक हिमांशु सैनी ने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 7 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखी करीब 8 से 10 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने श्यामपुर चौकी को सूचित किया। कुछ ही देर में चीता पुलिस मौके पर पहुंची।

पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार, सुबह करीब 3 बजे तीन चोर दुकान के बाहर पहुंचे। उन्होंने शटर को ऊपर की ओर मोड़कर दुकान में प्रवेश किया और कुछ ही मिनटों में गल्ले से नकदी निकालकर फरार हो गए।
हाईवे किनारे हुई चोरी की इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
