




– ऋषिकेश में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ
ऋषिकेश:ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद के लिए 219 करोड़ से अधिक लागत की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री धामी को कार्यकाल के 5 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी और समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून व महिला आरक्षण (30%) जैसे ऐतिहासिक निर्णयों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब निवेश और विकास का नया केंद्र बन चुका है।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2035 तक उत्तराखंड को एक विकसित और श्रेष्ठ राज्य बनाना है। उन्होंने युवाओं के रोजगार, ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत 2.65 लाख से अधिक महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए एक लाख करोड़ से अधिक का निवेश धरातल पर उतरने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनता के बीच जाकर समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी भावना के साथ ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, डॉ धन सिंह रावत, खजान दास, श्री भरत चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, महेंद्र भट्ट, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मुन्ना सिंह चौहान, बृज भूषण गैरोला, सुरेश गड़िया, सविता कपूर, दुर्गेश्वर लाल, विनोद चमोली, सहदेव सिंह पुंडीर, मेयर ऋषिकेश शंभू पासवान, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, ऋषिकेश की पूर्व में अनीता ममगाईं, सचिव शैलेश बगौली, विनय शंकर पाण्डेय,महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान उपस्थित थे।

