




श्री बदरीनाथ धाम, उत्तराखंड:
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति बदरीनाथ धाम में चढ़ावे से संबंधित जो अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं, उन्हें समिति ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। जांच समिति की प्रारंभिक आख्या में प्रथम दृष्टया अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद संबंधित कर्मचारी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि आज देर शाम जांच समिति द्वारा आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल के स्पष्टीकरण का अवलोकन किया जिसे संदेहास्पद माना गया। इसी आधार पर जांच होने तक आरोपी कर्मचारी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। आरोपी कर्मचारी को बीकेटीसी ज्योर्तिमठ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
