




ऋषिकेश: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनार्दन आश्रम दण्डी बाड़ा, मायाकुंड स्थित शंकराचार्य समाधि संस्थान में गुरु पूर्णिमा पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।
प्रातः काल स्वामी केशव स्वरूप ब्रह्मचारी जी के कुशल मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेशादि पंचांग पूजन, गुरु पादुका पूजन तथा ब्रह्मलीन शंकराचार्य पूज्य गुरुदेव ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी माधवाश्रम जी महाराज की समाधि का विशेष पूजन-अर्चन संत-महात्माओं एवं श्रद्धालु भक्तों द्वारा संपन्न हुआ।
संस्थान में आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए स्वामी केशव स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का स्थान सर्वोच्च है। गुरु ही शिष्य के जीवन से अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। वहीं काशी से पधारे दंडी स्वामी अनिरुद्धनंद महाराज ने व्यास पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में गुरु तत्व की महत्ता समझाई, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने अत्यंत भाव-विभोर होकर श्रवण किया।
इस पावन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल
नगर निगम महापौर शंभू पासवान,राज्य महिला आयोग अध्यक्षा कुसुम कंडवाल,पूर्व महापौर अनीता ममगाईं,माधवी गुप्ता,लक्ष्मण सिंह चौहान, संजय शास्त्री, शैलेंद्र मिश्रा,एलपी पुरोहित, डॉ. जनार्दन कैरवान, जितेंद्र भट्ट, गंगाराम व्यास, श्री भगवती भट्ट, शंकरमणि भट्ट, मुकेश थपलियाल सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा एवं स्थानीय भक्तजन उपस्थित रहे।
