


ब्यूरो,ऋषिकेश:
अंतरराष्ट्रीय संत शिरोमणि श्री राम कथा वाचक मोरारी बापू महाराज ऋषिकेश में हृषिकेश नारायण श्री भरत जी मंदिर के दर्शन कर यहां माथा टेका। श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल पर प्रपन्नाचार्य महाराज ने उनका स्वागत किया। उन्होंने भगवान श्री हृषिकेश नारायण का आशीर्वाद लिया। संत मोरारी बापू जी ने श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल पर प्रपन्नाचार्य जी महाराज से भेंट की। श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज के द्वारा मोरारी बापू का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें प्रभु श्री हर्षिकेश नारायण भरत जी महाराज की प्रतिमा स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट की गई।
इस अवसर पर मोरारी बापू ने अपने संत स्वभाव के अनुसार महंत जी से भिक्षा के रूप में भोजन मांगकर ग्रहण किया। क्योंकि यह एक संत समाज की परंपरा है कि चाहे कितना भी धन वैभव संपदा आ जाए वह सब उनके लिए निरर्थक है और भिक्षा के रूप में भोजन मांग कर खाना एक दिव्य अनुभूति प्रदान करता है। इस अवसर पर हर्षवर्धन शर्मा,महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, महंत हरीनारायणचार्य महाराज,वरुण शर्मा ,महंत रवि प्रपन्नाचार्य, दीप शर्मा, विनय उनियाल अशोक अग्रवाल , चंद्रकांता शर्मा, भगत राम कोठारी, राम चौबे, गोविंद सिंह,रंजन अंथवाल आदि उपस्थित थे।
